ं
एसके विरमानी /देहरादून। दून पुलिस ने सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शातिर अपराधी एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व एक अभियुक्त अवैध खुखरी के साथ बिना नंबर की सैंट्रो कार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद देहरादून में बाहरी जनपदों /प्रांतों से आने वाले वाहनों /व्यक्तियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जाता है जिससे जनपद में घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा चौकी आशा रोड़ी पर लगातार 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान 28.9. 2020 की रात्रि में सहारनपुर की तरफ से एक सेंट्रो कार बिना नंबर को चौकी आशारोड़ी पर रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे, जिनसे वाहन के कागजात तलब किए किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जब दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम बिलाल व दूसरे ने अपना नाम अब्दुल वहीद बताया दोनों की जामा तलाशी ली गई तो बिलाल की जामा तलाशी में एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस तथा अब्दुल वहीद की जामा तलाशी में एक अवैध खुखरी बरामद हुई जिनके विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन में आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त बिलाल एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर में 24 अभियोग पंजीकृत हैं जिनमें अधिकतर लूट, गैंगस्टर के मुकदमा पंजीकृत हैं अभियुक्त बिलाल जनपद सहारनपुर के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है
नाम पता अभियुक्त
1)- बिलाल पुत्र जमशेद निवासी टोडरपुर, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर,उ प्र
2)- अब्दुल वहीद पत्र शहीद निवासी उपरोक्त
बरामदगी
1)- एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस
2)- एक अवैध खुकरी
3)- एक सेंट्रो कार बिना नंबर
बिलाल का आपराधिक इतिहास
1)- मु.आ. स.- 54 /15 धारा - 395,412 भा द वी ,थाना बेहट, सहारनपुर,उप्र
2)- मु. आ. स.- 56 /15 धारा -398,401 भ द वी
3)- मु. आ. स.- 58 /15 धारा - 25 आर्म्स एक्ट
4)- मु. आ. स.- nil /15 धारा - 411 भा द वी
5)- मु. आ. स.- 12 /16 धारा - 392 411 भा. द. वी.
6)- मु. आ. स.- 26 /16 धारा- 392,411 भ द वी
7)- मु. आ. स.- 29/ 16 धारा - 398, 401 भा द वी
8)- मु. आ. स.- 33/ 16 धारा - 25/4 आर्म्स एक्ट
9)- मु. आ. स.- 68/ 16 धारा - 2 /3 गैंगेस्टर एक्ट
10)- मु. आ. स.- 276 /16 धारा- 392, 411 भा द वी
11)- मु. आ. स.- 47/ 16 धारा - 323,324,325 भा द वी थाना मिर्जापुर, सहारनपुर
12)- मु. आ. स.- 140/ 16 धारा - 392,411 भा द वी
13)- मु. आ. स.- 180 /16 धारा - 307, 34 भा द वी
14)- मु. आ. स.- 294 /16 धारा- 392,411 भा द वी थाना चिलकाना, सहारनपुर
15)- मु. आ. स.- 296 /16 धारा- 307, 34 भा द वी
16)- मु. आ. स.- 298, 16 धारा- 25/ 4 आर्म्स एक्ट
17)- मु. आ. स.- 149/17 धारा - 307,34 भा द वी
18)- मु. आ. स.- 150/ 17 धारा- 41/ 102 crpc व411 भा द वी
19)- मु. आ. स.- 153 /17 धारा 3 /25 आर्म्स एक्ट
20)- मु. आ. स.- 133 /17 धारा -3/ 25 आर्म्स एक्ट
21)- मु. आ. स- 357/ 18 धारा - 395, 412 भा द वी
22)- मु. आ. स.- 361/ 19 धारा - 411,420,468,471 भा द वी
23)- मु. आ. स.- 362 /19 धारा- 3 /25 आर्म्स एक्ट
24)- मु. आ. स.- 363/ 19 धारा 8/20 ndps एक्ट
पुलिस टीम
1)- उ. नि.- जैनेन्द्र राणा चौकी प्रभारी आशारोड़ी
2)- का सोबर्धन
3)- का जय सिंह