![]() |
मदन कौशिक अब संगठन की जिम्मेदारी |
भारतनमन / देहरादून। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री बदलने के बाद भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गयी है। वे वंशीधर भगत का स्थान लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह के हस्ताक्षर से जारी संगठनात्मक नियुक्ति संबंधी पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आपको बता दें कि हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने सरकार के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभाई।
महाराज ने दी बधाई
पूर्व कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मदन कौशिक को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।